{"_id":"6a8e01743723459a580eca6c","slug":"a-massive-fire-destroyed-the-goods-at-a-dormitory-factory-panipat-news-c-244-1-pnp1012-162964-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डोरमेट फैक्टरी में भीषण आग से माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डोरमेट फैक्टरी में भीषण आग से माल राख
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग पर काबू करते दमकल विभाग के कर्मचारी। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना मॉडल टाउन में जाटल रोड कश्यप कॉलोनी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे डोरमेट फैक्टरी में अचानक आग गई। फैक्टरी की ऊपर की मंजिल पर सो रहे कुछ कर्मचारियों ने धुआं उठते देखा तो तुरंत ही इसकी सूचना मालिक को दी। दमकल विभाग की पांच टीमों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। उधर, फैक्टरी में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम और फायर एनओसी की भी जांच की जा रही है।
फैक्टरी मालिक संदीप ने बताया कि उनकी कश्यप कॉलोनी के पास डोरमेट स्टिचिंग के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में नीचे की मंजिल पर काम होता है और ऊपर बने कमरे में तीन-चार श्रमिक रहते हैं। सोमवार सुबह को करीब साढ़े पांच बजे फैक्टरी में आग लग गई। जब आग की लपटें और धुआं उठना शुरू हुआ तो ऊपर सो रहे श्रमिकों की आंख खुल गई। इसके बाद तुरंत ही नीचे आए और आग लगने की सूचना दी।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। दमकल विभाग की टीम ने आग लगने के कारणों की जांच की। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उधर, फैक्टरी मालिक संदीप ने बताया कि आग से फैक्टरी में रखा माल, मशीनें और बिल्डिंग को नुकसान हुआ है। अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -वर्जन
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्टरी के पास आग बुझाने के इंतजाम और एनओसी थी या नहीं इसकी भी जांच होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गुरमेल सिंह, अग्निशमन अधिकारी।
गुरमेल सिंह, अग्निशमन अधिकारी।