फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Company director killed, five injured in head-on collision between two cars on highway.

Panipat News: हाईवे पर दो कारों की सीधी टक्कर से कंपनी निदेशक की मौत, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Company director killed, five injured in head-on collision between two cars on highway.
​​एलिवेटेड हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर आर्य कॉलेज के सामने मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दिल्ली के देवली गांव स्थित पुष्पा भवन निवासी अंबुज (30) की मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली निवासी राधा कृष्णा ने बताया कि उनका बेटा अंबुज इंजीनियर था और एक निजी कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत था। वह आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार शुरू करने की तैयारी भी कर रहा था। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को उनके घर दिल्ली और हरियाणा पुलिस के आठ जवान और गगन नाम का युवक पहुंचे थे और अंबुज को साथ ले गए थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 19 अगस्त की शाम गुरुग्राम पुलिस अंबुज को उसके बड़े बेटे अनुरूद्र के साथ घर भेज दिया था। वापस लौटते समय अंबुज ने अनुरूद्र को रास्ते में उतार दिया और बाद में घर आने की बात कही। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह परिजनों को उसके सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकराई
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे के समय कार में अंबुज के साथ दिल्ली के कुच्चा मोहतर खां गेट निवासी जतिन, उसकी मां सोनी और मटिया महल निवासी उबेद सवार थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सभी हिमाचल प्रदेश के कसोल से गुरुग्राम लौट रहे थे। शुरुआत में कार जतिन चला रहा था। घरौंडा टोल पहुंचने के बाद अंबुज ने कार की कमान संभाल ली।

करीब सवा चार बजे पानीपत टोल पार करने के बाद एलिवेटेड हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। दूसरी कार में सोनीपत निवासी सोनू और कबीर सवार थे। हादसे में अंबुज की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

वर्जन
एलिवेटेड हाईवे पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

- देवेंद्र, प्रभारी, थाना शहर

एलिवेटेड हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद

एलिवेटेड हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed