{"_id":"6a8e019c3abbd84efe01bb26","slug":"five-accused-arrested-nine-absconding-in-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-962316-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्क्रैप कारोबारी से 24.85 लाख की डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार, नौ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्क्रैप कारोबारी से 24.85 लाख की डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार, नौ फरार
विज्ञापन
वेव सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में 21 अगस्त की रात मेरठ के स्क्रैप कारोबारी गिलमान से हुई 24.85 लाख रुपये की डकैती में वेव सिटी थाना पुलिस, नगर जोन स्वाट और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें से दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए, दोनों पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। नौ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह तक पहुंची।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात में कुल 14 लोग शामिल थे। इनमें अर्थला (साहिबाबाद) और मेरठ के दो अलग-अलग परिवारों के सात सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों मेरठ के लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लाहपुर रोड निवासी आसिफ और साहिबाबाद के अर्थला निवासी सद्दाम को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया। उनके पास से दो तमंचे, एक बाइक और लूट की रकम में से पांच लाख रुपये बरामद हुए।
उनकी निशानदेही पर मंगलवार को चेकिंग के दौरान तीन अन्य आरोपियों साहिबाबाद के न्यू हिंडन विहार स्थित हज हाउस कॉलोनी निवासी आस मोहम्मद, अर्थला निवासी ओसामा और नदीम को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 5.05 लाख रुपये बरामद हुए। छह संदिग्ध अभी पुलिस हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-- --
अर्थला की हज हाउस कॉलोनी में रची गई साजिश
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में ओसामा और सद्दाम सगे भाई हैं। इनके दो भाई भी वारदात में शामिल थे, जो फरार हैं। चारों भाइयों की साहिबाबाद के अर्थला स्थित हज हाउस कॉलोनी में बिरयानी की दुकान है। ओसामा पूर्व में पीड़ित कारोबारी का चालक रह चुका है। वहीं, पकड़ा गया एक अन्य आरोपी आसिफ पीड़ित कारोबारी का पड़ोसी है। आसिफ का बेटा अर्थला में ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है। यहीं आसिफ और उसके बेटे की ओसामा से मुलाकात हुई। इसी के बाद आसिफ और ओसामा ने मिलकर वारदात की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, आसिफ और ओसामा ने करीब तीन महीने तक कारोबारी की रेकी करने के साथ ही वारदात को अंजाम देने के लिए अन्य लोगों को इकट्ठा किया।
-- --
स्कॉर्पियो में सवार थे सात बदमाश
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के समय ओसामा स्कॉर्पियो चला रहा था। उसने यह कार शालीमार गार्डन से किराये पर ली थी। इसमें सद्दाम, अनस उर्फ राजा, अनस उर्फ डीके, आस मोहम्मद, चांद और कामिल भी सवार थे। अन्य आरोपी स्विफ्ट और अर्टिगा कार से पीछे चल रहे थे। लूट के बाद ओसामा स्कॉर्पियो को शालीमार गार्डन ले गया और कार मालिक को वापस कर दी। इसके बाद सभी आरोपी स्विफ्ट और अर्टिगा से फरार हो गए।
-- --
फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल नौ बदमाश अभी फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें शोएब, शान, चांद, अनस उर्फ राजा, कामिल, अनस उर्फ डीके, शहजाद, चाचा और इंतजार शामिल हैं।
-- --
चार साल जेल में रहा आसिफ
पुलिस के अनुसार, आसिफ पूर्व में ट्रक चलाता था। वर्ष 2004 में बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उसके रोड़ी से भरे ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में वह वर्ष 2006 से 2010 तक बुलंदशहर की जिला जेल में रहा। वहीं, आरोपी सद्दाम के खिलाफ निवाड़ी थाने में चोरी के तीन और साहिबाबाद थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज है। ओसामा पर साहिबाबाद थाने में मारपीट का केस दर्ज है।