{"_id":"589224334f1c1b7c3de83319","slug":"bhiwani-news-five-house-theft-laguage-seven-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों से चुराए गए सामान में से सात लाख की रिकवरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच घरों से चुराए गए सामान में से सात लाख की रिकवरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी में दिसंबर और जनवरी महीने में हुई चोरी की वारदातों को सिटी थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। दो चोरों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पांच घरों से चुराए गए सामान में से करीब सात लाख रुपये की रिकवरी की है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर घरेलू सामान से लेकर जेवरात और नकदी तक बरामद हुई है। फिलहाल इनके दो साथी फरार चल रहे हैं। सभी आरोपी एमसी कॉलोनी स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हैं। बुधवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 25 जनवरी की रात हुई आधा दर्जन दुकानों में चोरी की वारदात अभी अनट्रेस है।
शहर की एमसी कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी सहित शहर के वार्डों में चोरों ने दिसंबर व जनवरी माह में सात से आठ चोरी की वारदातें की थी। इन वारदातों में मकान मालिकों को लाखों की चपत लगी है। मकान मालिकों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। पिछले सप्ताह पुलिस के हत्थे एक गिरोह के दो चोर चढ़े थे। पुलिस ने जब इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया तो उन्होंने एक के बाद एक सभी चोरियां कबूल कर ली। दोनों चोर मूलरूप से राजस्थान राज्य के चिंडलिया गांव के रहने वाले है और फिलहाल एमसी कॉलोनी स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हैं। इनकी पहचान अजय उर्फ मिढ्ढा व मुकेश उर्फ बिछिया के रूप में हुई है। इन्होंने दो अन्य साथियों के भी वारदात में संलिप्त होने की बात कबूलते हुए हजारों की नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात व घरेलू सामान की बरामदगी करवा दी है। रिकवरी की इस राशि का खुलासा सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र कुमार ने किया है। वहीं, एसपी सुनील दलाल का कहना है कि 25 जनवरी की रात एक साथ हुई छह दुकानों में चोरी की वारदातों का भी पुलिस दो-तीन दिन के अंदर खुलासा कर देगी। इस संबंध में भी पुलिस के हाथ सुराग लगे है।
किस वारदात में पुलिस ने कितनी की रिकवरी
वारदात नंबर एक:-वार्ड नंबर 21, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सूबे सिंह के घर से चोर गिरोह ने 14 दिसंबर को घरेलू सामान पर हाथ साफ किया था। पीड़ित मालिक ने मामले की शिकायत शहर थाना दादरी में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अजय व मुकेश नामक दोनों चोरों से एक गैस सिलेंडर, एक हुक्का व एलईडी सहित 30 हजार के सामान की बरामदगी की है।
विज्ञापन
वारदात नंबर दो:- वार्ड नंबर 19 निवासी रविंद्र कुमार के मकान से चोरों ने 30 दिसंबर को गहनों, घरेलू सामान व नकदी पर हाथ साफ किया था। रविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने रिमांडवधि के दौरान चोरों से दो एलईडी, एक जोड़ी पाजेब, चांदी के मेडल व करीब दो हजार रुपये की नगदी भी बरामद कर ली है।
वारदात नंबर तीन:-वार्ड नंबर 17 निवासी प्रमिला देवी पत्नी उमेश सांगवान के मकान में भी चोरों ने एक जनवरी को वारदात की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में दो टैबलेट, दो बैट्री व पांच हजार रुपये नकद रिकवरी किए है। एसएचओ हितेंद्र कुमार ने बताया कि 1.10 लाख का सामान हमें मिला है।
वारदात नंबर चार:- चोरों ने दो जनवरी को एमसी कॉलोनी निवासी संजय कुमार के घर में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात सहित हजारों की नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने चोरों से दो सोने के कडे़, एक गलसरी, एक जोड़ी झूमके, एक मंगलसूत्र, एक चेन, टॉप्स, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन व पायल बरामद की है। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि करीब साढ़े चार लाख का सामान रिकवर हुआ है।
वारदात नंबर पांच:- एमसी कॉलोनी निवासी इंद्रजीत के मकान में चोर नौ जनवरी को घुसे थे। इन्होंने यहां से हजारों का प्लंबर का सामान चोरी किया था। पुलिस ने इनसे पानी की टोंटी व लोहे की एंगल बरामद की है। सिटी पुलिस का दावा है कि इनके पास से करीब दस हजार रुपये का सामान बरामद हुआ है।
चोर गिरोह से हमने लाखों का सामान बरामद किया है। इनके दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोर्ट रोड व बस स्टैंड रोड पर सप्ताह भर पहले हुई वारदातों को भी पुलिस ट्रेस आउट करने के नजदीक है। सामान की बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
सुनील दलाल, एसपी, चरखी दादरी