फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, uncle, girl, rape, two, youth, teenager

मामा के घर आई नाबालिग लड़की से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Thu, 02 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, uncle, girl, rape, two, youth, teenager
क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बाढड़ा पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दादरी सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की 8 मई को अपने मामा के घर आई थी।  26 मई को युवक मंदीप लड़की को अपने गांव कारिधारिणी ले लाया। मंदीप का भांजा कर्मवीर भी कारिधारिणी अपने मामा के घर आया हुआ था। मामले की पैरवी कर रहे एएसआई बदरीप्रसाद ने बताया कि लड़की का पुलिस बयान में आरोप है कि गांव कारिधारिणी में युवक कर्मवीर ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में कर्मवीर व लड़की के बीच शादी करने को लेकर बात सिरे नहीं चढ़ सकी । आरोप है कि कर्मवीर ने लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में मंदीप इस लड़की को अपने साथ लेकर गुड़गांव ले गया। आरोपी युवक मंदीप ने लड़की को दो दिन गुड़गांव व तीन दिनों तक भिवाड़ी में अपने साथ रखा और लड़की के साथ दुराचार किया। बाद में मंदीप व लड़की ने शादी करने की सोची लेकिन लड़की की आयु 18 वर्ष से 40 दिन कम पड़ने पर दोनो के बीच शादी नहीं हो सकी। लड़की के परिजनों ने 29 मई को इस बारे में बाढड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने लड़की को भिवाड़ी से बरामद कर लिया जबकि युवक फरार हो गया। बुधवार को पुलिस ने लड़की के धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए तथा दादरी सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस एएसआई बदरीप्रसाद ने बताया कि पुलिस बयान में लड़की ने दोनो आरोपियों कर्मवीर व मंदीप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed