{"_id":"57eac7584f1c1b537c5749d5","slug":"bhiwani-news-crime-two-cow-smugler-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गो तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के गांव अलखपुरा में पुलिस ने डंपर से सात गाय समेेत 11 पशु गो तस्करों से मुक्त कराए। पुलिस ने दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ गो तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार भी हो गए। पुलिस ने तस्करी में मौजूद डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस में दी शिकायत में गो सेवक सतपाल ने बताया कि देर रात गो सेवकों को सूचना मिली कि गांव अलखपुरा में 10 से 12 गो तस्कर गायों को एकत्रित कर किसी वाहन मे भरने की फिराक में हैं। उन्होंने यह सूचना गाय सेल में निरीक्षक को दी। सूचना के आधार पर भिवानी से इंस्पेक्टर अनिल कुमार व अन्य कर्मचारी, बवानीखेड़ा से हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार की टीम और गो रक्षा दल के सदस्य भी गांव अलखपुरा पहुंचे। जहां वृद्ध आश्रम के पास 10 से 12 लोग गायों को एक डंपर में भर रहे थे। पुलिस और गो सेवकों को देखकर अंधेरे का फायदा उठा गो तस्कर वहां से भागने लगे। पुलिस और गो सेवकों ने मिलकर दो गो तस्करों को पकड़ लिया। बाकी गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठा वहां से भाग गए। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि देर रात पुलिस टीम और गो रक्षा दल के सदस्यों ने अलखपुरा गांव के वृद्वा आश्रम के पास से एक डंपर सहित दो गो तस्करों को 7 गाय,1 बैल और 3 सांड की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। पुलिस जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।