फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, truck, driver, dispute, crushed

चालक ने दूसरे चालक को ट्रक से रौंदा

Sat, 18 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, truck, driver, dispute, crushed
 गांव शीशवाला में बृहस्पतिवार देर शाम दो ट्रक चालकों में हुई कहासुनी के बाद एक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। कहासुनी के बाद एक चालक ने दूसरे को अपने ट्रक से रौंद दिया। दोनों चालक गांव शीशवाला के ही रहने वाले है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक विक्रम के चाचा रणबीर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा पेशे से ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार शाम वह घर से अड्डे की तरफ किसी काम से आया था। इसी दौरान उसे गांव निवासी ट्रक चालक संदीप भी मिल गया। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद संदीप ने विक्रम को अपने ट्रक से टक्कर मार दी। इससे विक्रम सड़क पर जा गिरा और इससे भी संदीप का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद उसने अपने ट्रक से दोबारा विक्रम को रौंद दिया। वहीं, घायल विक्रम ने कुछ देर बाद ही मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विक्रम के परिजन मौके पर पहुंचे और मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत करवाया। इसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और विक्रम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में रखवाया। शुक्रवार सुबह मृतक के चाचा के बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद विक्रम का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


दोनों में हुई कहासुनी के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल पर खड़े ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई जोगेंद्र सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed