फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, theft, locked, house

चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना

Thu, 24 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 24 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, theft, locked, house
बेखौफ हुए चोर
महज एक घंटे मकान मालिक बाहर गया और चोरों ने मकान को अपना निशाना बना लिया। मकान का ताला तोड़ चार चोर हजारों के आभूषण चोरी कर ले गए। पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया तो चोर भागे। पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए।
विज्ञापन


मामला बुधवार दोपहर का है। उत्तम नगर में हेमराज नामक व्यक्ति के मकान में मजदूर धर्म सिंह का परिवार किराए पर रहता है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह कॉलोनी में अपने एक अन्य मकान पर गया था। घर को ताला लगाकर गया था। घंटेभर के अंदर ही पड़ोसियों ने उसे सूचना दी कि उसके घर चोरी हो गई। जिसके बाद वह घर पहुंचा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि चार युवकों ने चोरी की है। उन्होंने शोर मचाया तो चारों भाग गए। चोरी की सूचना टीआईटी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कुलदीप भी पहुंचे। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। धर्म सिंह ने बताया कि चोर कानों की बालियां, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, कुछ चांदी के पुराने आभूषण व एक मोबाइल चोरी कर ले गए। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना आई है और जंाच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed