{"_id":"57cdc72b4f1c1b3d3b317cbe","slug":"bhiwani-news-crime-roadways-bus-conductor-cash-snatching-try","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के परिचालक से नकदी छीनने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस के परिचालक से नकदी छीनने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के तोशाम में तोशाम-बहल रूट पर बहल से आ रही रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने दो युवकों पर नकदी छीनने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। रोडवेज कर्मियों ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
परिचालक राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि करीबन साढ़े नौ बजे रोडवेज बस को लेकर खरकड़ी पहुंचे तो बुलेट मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने कैश छीनने का प्रयास किया। साथ ही चालक व परिचालक के साथ मारपीट भी की। शिकायत में बताया गया है कि चालक की वर्दी भी फाड़ दी गई है। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। जिससे हांसी, सिवानी व ढ़ाणीमाहू के रूट प्रभावित हो गए। रोदवेज कर्मियों ने युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत आई है मामले में छानबीन की जा रही है।