{"_id":"57893e384f1c1b5e1b13d9ad","slug":"bhiwani-news-crime-police-arrested-illegal-liquor-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचा अवैध शराब का कारोबारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचा अवैध शराब का कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने गांव दूधवा से अवैध शराब के कारोबारी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास करीब सवा दो सौ बोतलें अवैध देशी शराब की भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार शाम गांव दूधवा में अवैध शराब का कारोबार होने की सूचना मिली थी। इसके तुुरंत बाद उन्होंने पांच सदस्यीय टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। उन्होंने बताया कि दूधवा शराब ठेके के समीप ही गांव निवासी सुरेश अवैध देशी शराब बेच रहा था। पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।