{"_id":"580283734f1c1b762b290895","slug":"bhiwani-news-crime-pistol-help-petrol-pump-workder-thousand-snatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप कारिंदे से हजारों की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप कारिंदे से हजारों की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी में समसपुर-बिरोहड़ रोड पर भागवी मोड़ के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर हजारों की नकदी लूट ली। लुटेरे जाते-जाते सेल्समैन को मोबाईल भी छीनकर ले गए। सेल्समैन ने मामले की शिकायत दादरी सदर पुलिस को दी है। सूचना पाकर सदर पुलिस टीम ने चारो तरफ नाकेबंदी के बाद वारदात स्थल का भी निरीक्षण किया। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रोशन ने बताया कि वह बिरोहड़ रोड पर भागवी मोड़ समीप स्थित एसएस फिलिंग स्टेशन पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। शनिवार देर शाम करीब पौने सात बजे वह पेट्रोल पंप पर बैठा हुआ था। इसी दौरान काले रंग की बाइक सवार तीन युवक वहां आए और बाइक में पेट्रोल डालने की बात कही। इसके बाद ज्यों ही वह कैबिन से बाहर आया उनमें से एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी। उक्त युवक ने वहां नकदी उसे देने की बात कहते हुए ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी। सेल्समैन ने बताया कि उक्त युवकों ने वहां रखी करीब आठ हजार रुपये की नकदी उससे लूट ली। इसके बाद उक्त युवकों ने जाने से पहले उसका मोबाईल भी छीन लिया। सेल्समैन रोशन ने बताया कि इसके बाद उक्त तीनों युवक बाइक पर बैठकर सासरौली की तरफ फरार हो गए। इसके बाद उसने घटना की जानकारी मालिक व अन्यों को दी। इधर सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी जगराम की टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। देर रात तक लुटेरों को कोई सुराग नहीं लग पाया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।