{"_id":"5852ed844f1c1b5c49649cf2","slug":"bhiwani-news-crime-paper-leak-matter-master-mind-open-secrets-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामला: मास्टर माइंड ने खोले राज, जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर लीक मामला: मास्टर माइंड ने खोले राज, जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
पेपर लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में पेपर लीक मामले में पकड़े गए मास्टर माइंड कोचिंग सेंटर संचालक जितेंद्र सिवाच ने पेपर लीक मामले में पुलिस को अहम बातें बताई हैं। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र सिवाच से कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए मास्टर माइंड को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपियों से लगातार कड़ियां जुड़ती जा रही है। मगर पुलिस अभी भी पेपर लीक करने वालों से दूर है। पुलिस ने मामले के मास्टर माइंड रोहतक में एकेडमी चलाने वाले संचालक जितेंद्र सिवाच को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में ही जितेंद्र सिवाच ने केस से जुड़े अनेक पहलुओं का खुलासा किया है। साथ ही कुछ नाम भी बताये हैं। अब पुलिस बताये गए नामों के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है। पहले पकड़े गए अनिल पंघाल, विरेंद्र से भी पूछताछ की जा रही है। अब पूछताछ में सामने आए तथ्यों को पुलिस जांच का विषय बताते हुए कुछ नहीं बोल रही है। मगर इतना तय है कि पेपर लीक करने के मामले में कुछ बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
मामले में डीएसपी व स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के इंचार्ज विजय देशवाल ने बताया कि मास्टर माइंड जितेंद्र को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है। पेपर लीक कैसे किया गया, इसकी जांच चल रही है।