फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, murder, theft, escape, wanted, robber

हत्या, लूट के मामलों में फरार इनामी बदमाश काबू

Sat, 20 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, murder, theft, escape, wanted, robber
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लूट, हत्या के मामलों में तीन जिलों की पुलिस के लिए परेशानी बना पांच हजार के  इनामी बदमाश को आखिरकार भिवानी पीओ स्टाफ ने दबोच लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लिया गया है। पीओ स्टाफ ने एक और भगोड़े अपराधी को पकड़ा।
विज्ञापन


पीओ स्टाफ ने इंचार्ज एएसआई दशरथ के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर मुंढाल गांव के पास छापा मारा और इनामी बदमाश मंजीत खरकड़ा को काबू किया। मंजीत पर लूटपाट के करीब 20 और हत्या के दो मामले दर्ज है। भिवानी में गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। उस पर हिसार, जींद में ज्यादा मुकदमे दर्ज है। एएसआई दशरथ ने बताया कि वर्ष 2014 में मंजीत के खिलाफ सदर थाना में गाड़ी लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। मंजीत ने गांव मुंढाल के पास से अपने साथियों के साथ मिलकर कार छीनी थी। जिसमें वह वांछित था। उसके बाकी साथी पकड़े जा चुके है। जून 2015 में अदालत ने उसे पीओ घोषित किया। मंजीत पर आईजी ने पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा था। एएसआई दशरथ ने बताया कि लक्ष्मीनगर गली नंबर 10 वासी नरेंद्र को भी पकड़ा गया है। उस पर वर्ष 2012 में मारपीट का मामला दर्ज है और उसे अदालत ने 2015 में पीओ घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed