फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, loan, cheating, case, file, two person

दो व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Thu, 10 Nov 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, loan, cheating, case, file, two person
पु‌ल‌िस

विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में लोन का झांसा देकर महिलाओं के साथ ठगी करने के मामले में पुलिस ने विभिन्न दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लाया गया।


मंगलवार को गांव बीरण में लोन का झांसा देकर ठगी करने का खुलासा हुआ था। गांव बीरण की महिला सुमित्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह नवंबर को दो नौजवान लड़के घर आए और अन्य महिलाओं को एकत्रित कर कहने लगे की पांच-पांच औरतों का ग्रुप बनाकर प्रति औरत 50-50 हजार रूपये ब्याज पर मासिक किस्तों पर लोन देते हैं, जिसकी एवज में 13 सौ रुपये की पहली किस्त एडवांस देनी होगी। महिला ने बताया कि सभी 10 औरतों ने मिलकर कुल 13 हजार रुपये विकास नाम के युवक को दे दिए। विकास सोनीपत जिले का रहने वाला बताया। जिसके साथ एक लड़का और था। महिलाओं के बनाए गए इस ग्रुप में लीली, सुनीता, प्रेम, कृष्णा आदि थी। महिला ने बताया कि दोनों लड़कों ने उनसे राशि लेकर धोखाधड़ी की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 406, 420 के तहत विकास व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में जांच अधिकारी जगमाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed