फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, liquor, husband, beat, roof, throw, woman

शराबी पति ने महिला से मारपीट कर छत से फेंका

Mon, 18 Apr 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, liquor, husband, beat, roof, throw, woman
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
शराबी पति ने महिला को बेरहमी से पीटा और छत से नीचे गिरा दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला शनिवार देर रात करीब 10 बजे का है। पतराम गेट वासी मांगेराम का अपनी पत्नी कमला के साथ झगड़ा हुआ। कमला को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कमला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर घर आया और उसके साथ मारपीट की। बाल पकड़कर उसे घर की छत पर ले गया और फिर छत से नीचे गिरा दिया। कुछ बिजली की तारे थी, जिनमें उलझने के कारण सीधे सिर के हिस्से नहीं गिरी और पांव में चोट आई। महिला के परिजनों ने बताया कि उसके दो लड़कियां है और लड़का नहीं है। इसी कारण अक्सर महिला का पति शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। मामले में जैन चौक चौकी से इंचार्ज जगबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति मांगेराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed