फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, land, purchase, cheating, eight, case, file

जमीन खरीद में धोखाधड़ी, आठ के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 01 Oct 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, land, purchase, cheating, eight, case, file
भिवानी में बिकी हुई जमीन दोबारा बेच करीब 21 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आठ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक जिले की तहसील महम के गांव निडाना वासी महिला दीपकलां ने बताया कि उसने चांग गांव में जमीन खरीदी थी। जमीन खरीद में उसके साथ धोखाधड़ी हुई और जमीन  पहले ही बेची जा चुकी थी। उसके साथ धोखाधड़ी कर 21 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में की। जिसके बाद शिकायत सिविल लाइन थाना पहुंची और मामला दर्ज किया गया। मामले में सिविल लाइन थाना से एसआई चंद्र सिंह ने बताया कि जमीन पहले भी बेचे जाने की शिकायत की है। मामले में फिलहाल निडाना वासी जयपाल, बिट्टू,अमरपति, बामला वासी सुभाष नंबरदार, ज्ञानेंद्र चौहान, मैनपाल नंबरदार तिगड़ाना, सुनील सुनारियां कला, ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed