फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, lady, rape, try, blame

महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का लगाया आरोप

Fri, 20 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, lady, rape, try, blame
 तोशाम-सिवानी मार्ग पर स्थित एक गांव की महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग व जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने उक्त लोगों पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए आसाम से महिला लाकर बेचने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही तीन व्यक्ति 18 मई की रात को करीबन 9 बजे घर आए और उसके पति के बारे में पूछताछ की। जब उसने कहा कि उसके पति घर पर नहीं है तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और कपड़े फाड़ दिए। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी उसे घसीट कर ले जाने लगे और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर-शराबा करने पर ये लोग फरार हो गए और जाते समय धमकी दे गए।  महिला ने आरोप लगाया कि उक्त लोग गैर कानूनी तरीके से आसाम से महिला लाकर बेच रहे हैं। महिला ने उच्च अधिकारियों से जान-माल की रक्षा व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed