{"_id":"58067d134f1c1b716b703df8","slug":"bhiwani-news-crime-lady-gold-chain-break-two-boy-run-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाड़े महिला की चेन तोड़ बाइक सवार दो युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन-दहाड़े महिला की चेन तोड़ बाइक सवार दो युवक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के भारत नगर में दिन-दहाड़े एक महिला की चेन तोड़ बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। हेल्मेट पहने दोनों युवक इतनी तेजी से फरार हुए कि किसी को बाइक का नंबर देखने का भी मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
मामला मंगलवार सुबह करीब पौने 12 बजे का है। मूलरूप से यूपी के सहारनपुर वासी उमेश कुमार अपने परिवार समेत पिछले काफी समय से न्यू भारत नगर में रह रहा है। मंगलवार सुबह करीब पौने 12 बजे उसकी पत्नी अमिता और बहन नीलम ब्यूटी पार्लर से घर से लौट रही थी। जब वे भारत नगर की एक गली से निकल रही थी तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और महिला अमीता के गले से सोने की चेन तोड़ बाइक से फरार हो गए। दोनों महिलाओं ने शोर भी मचाया गया। जब तक कोई मदद के लिए आता तब तक बाइक सवार युवक चेन लेकर फरार हो चुके थे। महिला अमीता ने बताया कि युवक पीछे से आए, इस कारण कुछ समय ही नहीं पाई। दोनों युवक अचानक से गली में मुड़ गए, जिस कारण बाइक का नंबर भी देखने का मौका नहीं मिला। महिला ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट लगाए हुए थे। मामले की सूचना मिलते ही जैन चौक चौकी से एसआई रामधारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ सिटी संदीप सिंह भी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे और महिला से चेन स्नेचिंग की जानकारी ली। मामले में शहर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि भारत नगर में चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। महिला के बताये अनुसार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जैन चौक चौकी क्षेत्र में दो महीने में तीसरी वारदात
जैन चौक चौकी क्षेत्र में पिछले दो महीने में चेन स्नेचिंग की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले इसी महीने कुछ दिन पूर्व दादरी गेट प्रणामी मंदिर के सामने शांतिनगर वासी महिला की सायं के समय चेन तोड़ ली गई थी। पिछले महीने भारत नगर में रोहतक रोड किनारे की एक गली में सुबह-सवेरे स्कूल जा रही शिक्षिका की चेन तोड़ ली गई थी। पुलिस तीनों ही मामलों में सिर्फ मुकदमा दर्ज करने तक सीमित है।