{"_id":"6acfddb8ca1265e82e0677c3","slug":"young-man-climbs-tower-over-romantic-issue-police-bring-him-down-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112147-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रेम प्रसंग में युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रेम प्रसंग में युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा
विज्ञापन
-समझाकर परिजन के हवाले किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कादरी गेट क्षेत्र के गांव पापियापुर में मंगलवार देर शाम प्रेम प्रसंग के चलते आयुष शाक्य (22) गांव में ही एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और सीओ ने समझा कर उसे नीचे उतारा। बाद में परिजन के हवाले कर दिया गया है।
सिलाई का काम करने वाले गांव पापियापुर के आयुष का एक युवती से प्रेम पसंग चल रहा है। एक साल पहले वह उसे ले गया था। वह उस समय नाबालिग थी, लिहाजा पुलिस ने आयुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद भी दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। कुछ दिन पहले युवती के परिजन ने युवक के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा। मंगलवार शाम आयुष गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। परिजन की सूचना पर सीओ सिटी अभय वर्मा, कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को काफी देर समझा कर नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे थाने लाया गया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि उसे काफी समझाने के बाद परिजन के हवाले कर दिया। प्रेम प्रसंग में ऊपर चढ़ गया था। परिजन को उस पर नजर रखने को कह दिया है।