फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, kharak dispute, tension continue, four, case file

खरक विवाद: तनाव बरकरार, चार पर मामला दर्ज

Tue, 05 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, kharak dispute, tension continue, four, case file
घायल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भिवानी के खरक गांव की वाल्मीकि बस्ती में रविवार दोपहर हुए दो पक्षों के विवाद और पत्थराव मामले में सोमवार को भी गांव में तनाव रहा। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर आरटीआई एक्टिविस्ट के परिवार के चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया कि आरटीआई व गली निर्माण पर हुए स्टे के कारण उन पर हमला किया गया। उनके पास झगड़े और पथराव की वीडियो भी है। हमला उन पर हुआ और मुकदमा भी उन्हीं पर दर्ज किया गया। विधायक का परिवार अपनी राजनीतिक पहुंच के कारण अस्पताल में उनका इलाज तक नहीं होने दे रहा।

रविवार दोपहर गांव खरक में गली निर्माण को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े में जमकर पत्थर बरसाए गए। झगड़े में एक पुलिस कर्मी समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 महिलाएं शामिल रही। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खरक व सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने सरपंच सोनिया की शिकायत पर सुरेंद्र, जोनी, कुलदीप, प्रदीप के खिलाफ मारपीट व विभिन्न अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हम पर हमला, वीडियो में भी साफ है, फिर भी हम पर कार्रवाई
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन आरटीआई एक्टिविस्ट जोनी, प्रदीप ने बताया कि गली को काफी ऊंचा बनाया जा रहा है। जिस कारण अनेक मकान नीचे पड़ रहे है। गली निर्माण पर कोर्ट में स्टे है। तीन साल पहले ही यह गली बनी थी। प्रदीप कुमार ने बताया कि वह घर लौट रहा था तो विधायक के परिवार के एक सदस्य ने उसे कहा कि स्टे हटवा ले। जिस पर उसने जवाब दिया कि कोर्ट का काम है। इतना कहते ही उस पर ईंट बरसाई गई। उसके कंधे में फ्रेंक्चर आया है। बचाव में आई बेटे की गर्भवती पत्नी को भी पीटा। बाद में बेटा जोनी, कुलदीप, सुरेंद्र आए तो उन पर भी पत्थर बरसाए। उसके फ्रेक्चर है मगर एक्स रे के समय उसकी फाइल गुम कर दी गई। राजनीतिक दबाव में विपक्षी उसका इलाज भी नहीं होने दे रहे। घायल जोनी ने बताया कि पूरे मामले की वीडियो उनके पास है, जिसमें साफ है कि पत्थर कौन बरसा रहा है। उनके घर में जाकर देखे पत्थरों के कितने निशान है। इसके बावजूद राजनीतिक पहुंच के कारण उन पर ही मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई ढीली
पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली, लेकिन झगड़े के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष की रपट भी दर्ज नहीं की है। खरक चौकी प्रभारी रणबीर सिंह का कहना है कि पहले अस्पताल चौकी से आई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। दूसरे पक्ष के घायलों के भी बयान लिए गए हैं। रपट लिखी जाएगी और जांच में जो होगा वह कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की ओर से झगड़ा है तो क्रास केस बन जाएगा।
:
गली निर्माण को लेकर दो पक्षों का विवाद  है। किसी ने गली में जमा पानी में कांच फेंक दिया था। विधायक के आवास पर पथराव किया गया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं। उस समय वह वहां नहीं थे। अकेले सरपंच की शिकायत नहीं थी बल्कि बस्ती वासियों को ही उक्त परिवार से शिकायत है।

विकास कुमार, सरपंच पति

सरपंच की शिकायत पर सुरेंद्र, जोनी, कुलदीप, प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पक्ष के कुछ लोग घायल है जो अस्पताल में भर्ती है। एक अन्य बाहर है, उसकी गिरफ्तारी के लिए आरोपी के घर गए थे मगर वह नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।
नरेश कुमार, जांच अधिकारी, खरक चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed