{"_id":"57ed6ae94f1c1b7927574da4","slug":"bhiwani-news-crime-goldman-beat-demand-extortion-five-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार से मारपीट कर मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनार से मारपीट कर मांगी पांच लाख की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में सुनार से मारपीट कर पांच लाख की फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। घायल सुनार को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल सुनार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मगर सुनार की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर ही है। इसी कारण अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
मामला बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे का है। दादरी गेट प्रणामी मंदिर के पास लक्ष्मीनगर कौंट रोड वासी सुनार विजय कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बाद में विजय ने भागकर अपनी जान बचाई और सामान्य अस्पताल पहुंचा। यहां चोटों के कारण उसे भर्ती किया गया। विजय कुमार ने बताया कि उसकी नीमड़ीवाली गांव में उसकी सुनार की दुकान है। शाम को अपनी बाइक ठीक कराने बाजार जा रहा था तो तीन लोगों ने उसकी बाइक रुकवा ली और मारपीट करने लगे। साथ ही धमकी देने लगे कि पांच लाख रुपये दे नहीं तो तुझे जान से मारेंगे। वह किसी तरह उनसे बचकर भागा। अब परिजनों ने चोट ज्यादा होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया है। सूचना पर जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विजय कुमार के बयान दर्ज किए। विजय के बयान के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में जैन चौक चौकी से जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल विजय कुमार ने तीन लोगों पर मारपीट कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगने की शिकायत की है। इनमें से एक को यह जानता है। फिलहाल जांच की जा रही है और जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।