फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, friends colony, police, house, knife, threat, three lakh, robbery

फ्रैंडस कॉलोनी में पुलिस कर्मचारी के घर चाकू की नोंक पर तीन लाख की लूट

Tue, 27 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, friends colony, police, house, knife, threat, three lakh, robbery
डाका

विज्ञापन
भिवानी में एसपी आवास से चंद मीटर दूर पुलिस कर्मचारी के घर चाकू की नोंक पर चार बदमाश तीन लाख रुपये के आभूषण और नगदी लूट ले गए। बदमाशों ने पुलिस कर्मी की पत्नी व बच्चों को चाकू दिखाकर लूटपाट की। बदमाशों ने पड़ोस के ही एक अन्य मकान में भी लूटपाट का प्रयास किया। फ्रेेंड्स कॉलोनी में हुई इस लूटपाट से हड़कंप मच गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व बीटीएम चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।

बदमाशों ने रात को फ्रेेंड्स कॉलोनी में रहने वाले कांस्टेबल नवींद्र के मकान को अपना निशाना बनाया। मूलरूप से गांव ढाणी माहू का रहने वाला नवींद्र भोंडसी में कार्यरत है और फ्रेंडस कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। बदमाश खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और कांस्टेबल की पत्नी की शर्मिला को चाकू दिखाकर लूटपाट की। चोर महिला शर्मिला द्वारा पहने कानों की बालियां, पाजेब के अलावा घर में रखी करीब पांच-छह तौले सोने के आभूषण, करीब पांच-छह हजार की नगदी व अन्य सामान ले गए।
विज्ञापन


महिला शर्मिला ने बताया कि उसे खिड़की तोड़ने की आवाज नहीं आई, मगर जब बदमाश घर के अंदर आए तो उसकी नींद खुली। वह कुछ कर पाती उससे पहले ही एक ने उसकी गर्दन पर चाकू लगाते हुए बोला कि लेटे रहो। फिर एक ने पाइप-रींच (पाइप खोलने का औजार) उसके सिर पर मारने के लिए उठाया और बोला कि कानों की बालियां निकालने के लिए कहा। जिसके बाद उसने कानों की बालियां निकालकर दे दी। घर में चार बच्चे सोए हुए थे। इस कारण वह लेटी रही। चोरों ने घर की सारी अलमारियों, बेड, बैग, अटैची को खंगाला और सारे आभूषण व नगदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला शर्मिला ने बताया कि आभूषणों में दो चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी कानों के झुमके, दो जोड़ी पाजेब, हाथ के कंगन, चांदी के भी आभूषण ले गए। मोबाइल भी ले गए, ताकि किसी को फोन न कर सकू। महिला शर्मिला ने बताया कि बदमाश जाते समय घर की बाहर से कुंडी भी बंद कर गए। बाद में उसने पिछले दरवाजे से जाकर पड़ोस के लोगों को जगाया। तब तक बदमाश भाग चुके थे। वह बदमाश सामने आने पर पहचान सकती है।

चोरी करने के लिए दिए है दो लाख
महिला शर्मिला ने बताया कि बदमाश तीन थे। जिनमें तीन पतले और एक मोटा। चोर अपनी स्थानीय भाषा बोल रहे थे।  साथ ही बोल रहे थे कि तुम्हारे घर चोरी करने के दो लाख रुपये दिए गए है। अब समझ नहीं आ रहा कि किसी ने चोरी करवाई है या वैसे  ही बोल रहे थे।

डर के साये में बीता एक घंटा
शर्मिला ने बताया कि चार बच्चे घर में सो रहे थे। तीन उसकी खुद की बच्चियां और एक बहन का छोटा लड़का। बदमाश बच्चों व उसे मारने की धमकी दे रहे। डर लग रहा था कि बदमाश बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचा दे। इसलिए न शोर मचाया और न ही कोई हरकत की। महिला ने बताया कि करीब घंटे चोर घर में रहे। किचन से बिस्कुट, टमाटर खाए और आसपास पानी बिखेर दिया।

पहले हुई रैकी, बच्चे ने देखे युवक
बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले रैकी की। बाइक से गली में चक्कर लगाए। घर के ही एक बच्चे ने उन्हें देखा भी। बच्चे ने बताया कि जब हम बैडमिंटन खेल रहे थे तो बदमाशों में से दो बाइक से आए थे। जब वे रास्ते में से हटे थे तो चेहरा देखा था।

वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान के घर भी घुसे बदमाश
बदमाशों ने पुलिस कर्मी के घर को ही अपना निशाना नहीं बनाया बल्कि पास में रहने वाले फ्रेेंड्स कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान दया किशन बूरा के मकान को भी अपना निशाना बनाया। प्रधान ने अपने घर के पास ही मेहमानों के ठहरने के लिए अलग से कमरे बना रखे है। बदमाश फ्रिज उखाड़कर अंदर घुसे मगर आवाज के कारण प्रधान दयाकिशन बूरा की नींद खुल गई। वे उठकर इस ओर आए तो बदमाश भाग निकले।


बदमाशों द्वारा चाकू दिखाकर लूटपाट करने की वारदात हुई है। चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी फिंगर प्रिंट लिए है।
संजय कुमार, एएसआई, कार्यकारी इंचार्ज बीटीएम चौकी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed