फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   32 quintals of raw cashew nuts stored in 400 sacks were burnt in the fire.

Ghazipur News: आग में 400 बोरियों में रखे 32 क्विंटल काजू के कच्चे फल जले

Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
32 quintals of raw cashew nuts stored in 400 sacks were burnt in the fire.
नोनहरा थाना क्षेत्र के थनईपुर गांव स्थित काजू एक्सपोर्ट प्लांट में आग लगने के बाद का दृश्य-संवा
गंगौली (गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र के थनईपुर गांव स्थित आदि शिव काजू एक्सपोर्ट प्लांट में सोमवार रात करीब 10 बजे आग लगने से करीब 320 क्विंटल आरसीएन (काजू का कच्चा फल) जलकर नष्ट हो गया। करीब 400 बोरियों में रखे काजू की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। प्लांट को भी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

प्लांट संचालक अविनाश सिंह के अनुसार बिजली कटने से काजू सुखाने वाली तीन ड्रायर मशीनें बंद थीं। रात करीब 10 बजे बिजली आने के बाद तीनों मशीनें एक साथ चालू हो गईं। अधिक लोड पड़ने से शॉर्ट सर्किट होने का दावा करते हुए उन्होंने आग लगने की बात कही। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed