फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pickup truck plunges 150 meters into a gorge near Bhadrash; one injured

Rampur Bushahar News: भद्राश के पास पिकअप 150 मीटर नीचे खड्ड में गिरी, एक घायल

Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
चालक के खिलाफ मामला दर्ज, हादसे के बाद मौके से हुआ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर-रोहड़ू मार्ग पर भद्राश के पास मंगलवार सुबह एक पिकअप वाहन के 150 मीटर नीचे मछाडा खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान पाया कि पिकअप वाहन नंबर एचपी 06ए-7562 सड़क से फिसल कर करीब 150 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे के बाद चालक नेपाल मूल का प्रकाश फरार हो गया है। हादसे में पिकअप में सवार नेपाल मूल का 20 वर्षीय हरीश पुत्र तिलक 20 वर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मचारियों ने घायल को खड्ड से बाहर निकाल कर उपचार के लिए खनेरी अस्पताल रामपुर पहुंचाया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed