फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Couple hit by train, wife dies

Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आए दंपती, पत्नी की माैत

Tue, 15 Sep 2026 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Couple hit by train, wife dies
फोटो18मृतक स्नेहलता का फाइल फोटो।
कासगंज/गंजडुंडवारा। एटा रोड स्थित गनेशपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बंद फाटक के नीचे से निकलकर पटरी पार कर रहे दंपती को साबरमती-लखनऊ एक्सप्रेस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति का दायां पैर कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सिढ़पुरा थाना के गांव निबऊआ निवासी रामवीर सिंह (70) पुत्र निम्मीलाल अपनी पत्नी स्नेहलता (65) के साथ मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे दवा लेने मथुरा जा रहे थे। रामवीर का हृदय रोग का उपचार मथुरा से चल रहा था और वे हर महीने नियमित रूप से दवा लेने जाते थे।
विज्ञापन

जब वे गंजडुंडवारा में एटा रोड स्थित गनेशपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे तो फाटक बंद था और ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की आवाज सुनने के बावजूद दंपती ने जल्दबाजी दिखाते हुए बंद बूम (फाटक) के नीचे से ट्रैक पार करने की कोशिश की। तभी कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार साबरमती-लखनऊ एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल रामवीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

रामवीर की बहन भूरी देवी ने बताया कि दोनों नियमित चिकित्सीय परामर्श के लिए मथुरा जा रहे थे। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने जानकारी दी कि दंपती रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए हैं। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed