{"_id":"5807c9ee4f1c1b642e704af0","slug":"bhiwani-news-crime-drunker-way-stop-man-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोककर शराबियों ने युवक से की मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोककर शराबियों ने युवक से की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव इमलोटा में मंगलवार देर शाम कुछ शराबियों ने युवक का रास्ता रोककर उससे मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन इमलोटा निवासी संजय ने बताया कि मंगलवार शाम वह खेत से वापस घर की तरफ आ रहा था तो रास्ते में सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उनमें से एक युवक के साथ उसके दोस्त का कुछ समय पहले विवाद हुआ था। उक्त युवकों को जब उसने रास्ता छोड़ने की बात कही तो वो उससे गाली गलौच करने लगे। जब उसने उनका विरोध किया तो शराब के नशे में धुत उक्त युवकों ने उस पर हमला बोल दिया।