{"_id":"57a63c3c4f1c1bc3762bbf0d","slug":"bhiwani-news-crime-confectionary-shop-lock-break-theft-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरयाणा दुकान के चटकाए ताले, हजारों की नकदी साफ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरयाणा दुकान के चटकाए ताले, हजारों की नकदी साफ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के पुरानी अनाज मंडी मार्केट प्रधान जोगीराम सांवडिया की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताले चटकाकर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की सूचना अखबार डालने आए हॉकर ने दी।
शहर के हालु बाजार स्थित किरयाणा की दुकान के ताले टूटे दिखे तो अखबार डालने वाले हॉकर ने दुकान मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया। दुकानदार ने बताया कि शाम को ठीक से दुकान के ताले बंद कर घर गए थे। लेकिन शनिवार सुबह चोरी की सूचना मिली। उसने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया और फारेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया। जोगीराम सांवडिय़ा ने बताया कि चोर दुकान से करीब 22 हजार रुपये पर हाथ साफ कर ले गए। चोरों ने गौ- सेवा के लिए रखा दानपात्र भी चोरी कर लिया। जिसमें करीबन ढाई हजार रूपये की नगदी थी। पुलिस ने चोरी की इस वारदात में मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।