फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, car riders, assult, liquor contractor, cash, snatch

कार सवार युवकों ने शराब ठेकेदार पर हमला बोल हजारों की नकदी छीनी

Mon, 04 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, car riders, assult, liquor contractor, cash, snatch
प्रतीकात्‍मक इमेज

विज्ञापन
भिवानी के बौंदकलां में रानीला-पिलाना मार्ग पर कार सवार युवकों ने गांव पिलाना के पूर्व सरपंच और शराब ठेकेदार पर डंडों से हमला बोल हजारों की नकदी सहित सोने की चैन छीन ली। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव पिलाना निवासी पूर्व सरपंच एवं शराब ठेकेदार सत्य राजपूत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जुलाई की रात वह सांजरवास शराब के ठेके से साढ़े 48 हजार की नकदी लेकर अपनी गाड़ी से गांव पिलाना की ओर जा रहा था। रात्रि साढ़े 9 बजे रानीला और पिलाना के बीच स्थित नहर के पुल पर एक कार खड़ी थी। जिसमें पिलाना निवासी सोनू हुड्डा व काला, गांव गढ़ी जिला रोहतक निवासी दीपक, सोनू गांव बसाना जिला रोहतक निवासी और गांव अचीना निवासी राणा ठेकेदार, बनिया ठेकेदार व टिन्नी ठेकेदार बैठे हुए थे। जब वह कार से गुजरा तो उसमें सवार युवकों ने उसकी कार पर डंडा मार दिया। इसके बाद उसने गाड़ी साइड में रोक ली। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरा तो उक्त युवकों ने बिना किसी बात के उस पर डंडों से हमला बोल दिया। उक्त युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी और छह तोले की सोने की चैन छीन ली। पुलिस ने इस मामले में सत्य गांव पिलाना के बयान पर सोनू हुड्डा, काला, दीपक, सोनू, बनिया, राणा व टिन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के पास शराब ठेकेदार से हुई मारपीट व लूटपाट की शिकायत आई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लूटी गई राशि व चैन की बरामदगी करवा दी जाएगी। -दलबीर सिंह, अचीना ताल चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed