{"_id":"582383534f1c1bf77eb39e16","slug":"bhiwani-news-crime-canal-water-theft-thirty-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी चोरी करते पकड़े 30 किसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहरी पानी चोरी करते पकड़े 30 किसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी में नहरी पानी की चोरी रोकने लिए सिंचाई विभाग अधिकारियों ने बुधवार को फिर नहरों पर छापेमारी की। इस दौरान 30 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। दो दिन पहले भी विभागीय अधिकारियों ने 35 किसानों को नहरी पानी चोरी करते पकड़ा था।
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने बुधवार को दिनभर नहरों पर छापेमारी की ताकि पानी की चोरी को रोका जा सके लेकिन किसान रात के समय पानी की अधिक चोरी कर रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों द्वारा नहरों पर लगाए गए इंजन, साइफन व पाइप आदि हटवाए। टीम की छापेमारी से किसानों में अफरा-तफरी मची रही। टीम ने बधवाना नहर से 30 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा है।