फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, bank, embezzler, sad, person, try to, suicide

अपने बैंक खाते में गबन से परेशान व्यक्ति ने किया खुदकुशी का प्रयास

Fri, 30 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, bank, embezzler, sad, person, try to, suicide
suicide
भिवानी के तोशाम में बैंक अधिकारियों के गड़बड़झाले से परेशान होकर गांव धारण के एक पूर्व सरपंच के पति ने खुदकुशी का प्रयास किया। कसबे के निजी अस्पताल के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने उसके केसीसी खाते के साथ भारी गड़बड़ की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पूर्व सरपंच के पति अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे अचेत हालत में तोशाम के निजी अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया। ढाणीमाहू स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर श्याम किशोर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है। यह मामला पुराना है। जिसकी जांच चल रही है। वैसे तत्कालीन मैनेजर, सहायक मैनेजर और कैशियर सस्पेंड किए हुए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये था मामला
आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति के बेटे ने आरोप लगाया है कि ढाणी माहू में स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में उनके पिता का बैंक में चार लाख का केसीसी खाता है। वर्ष 2011 के आरंभ में खाते से चार लाख रुपये निकलवाए गए थे। दो माह बाद ही यह राशि जमा करवा दी गई थी। तब से लेकर जनवरी 2016 तक खाते से न ही पैसे निकलवाए और न ही जमा करवाए। 22 जनवरी 2016 को खाता संभाला गया तो मालूम हुआ कि उनके खाते से कई बार राशि निकलती व जमा होती रही है। इसका ब्याज हमारे खाते में जुड़ता रहा। यही नहीं 22 जनवरी 2016 को दो लाख रुपये निकलवाए थे, जो 29 अप्रैल 2016 को जमा करवा दिए गए। बैंक कर्मचारियों ने उनकी यह राशि जमा नहीं दिखाई। इसी बैंक में उनका सेविंग का खाता है। इस खाते के साथ भी छेड़छाड़ की गई। उसने आरोप लगाया कि इस खाते में 1 लाख 50 हजार रुपये जमा करवाए गए थे। बैंक कर्मचारियों यह राशि भी खाते में जमा करने की बजाए जेबों में डाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed