फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani CIA arrested accused Satish George from Mumbai in the Baptist Missionary land sale case

Bhiwani: बैप्टिस्ट मिशनरी भूमि बिक्री मामला, CIA ने 25 हजार के इनामी आरोपी सतीश जॉर्ज को मुंबई में पकड़ा

Wed, 25 Oct 2023 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 09:05 PM IST
सार

बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी कॉरपोरेशन की 20 कनाल 11 मरले भूमि बिक्री मामले में आरोपी आरोपी मुख्य अभियुक्त था। तत्कालीन तहसीलदार सहित कई आरोपी जेल जा चुके थे, एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार मामले में कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Bhiwani CIA arrested accused Satish George from Mumbai in the Baptist Missionary land sale case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी शहर के हांसी गेट केएम स्कूल के समीप स्थित बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी कॉरपोरेशन की 100 करोड़ कीमत की भूमि को तहसीलदार व रजिस्ट्री क्लर्क सहित अन्य के साथ मिलकर धोखाधड़ी से बिक्री करने की कोशिश मामले में भिवानी सीआईए टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। भिवानी सीआईए प्रथम की टीम ने मुंबई से बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी की बेशकीमती भूमि का धोखाधड़ी से जाली दस्तावेजों के आधार पर सौदेबाजी करने का मुख्य अभियुक्त सतीश जॉर्ज को गिरफ्तार किया है। सतीश जॉर्ज पर 25 हजार का इनाम था।

विज्ञापन


भिवानी पुलिस अब बैप्टिस्ट मिशनरी भूमि में मुख्य अभियुक्त को एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार को सौंपेगी। क्योंकि इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की जा रही है। भिवानी के सिविल लाइन पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी कॉरपोरेशन भूमि विवाद मामले में सिलसिले वार खबरें प्रकाशित कर इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद ही भिवानी में तत्कालीन तहसीलदार सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार मुख्यालय को सौंपी गई। इस प्रकरण में एक आईएएस अधिकारी की भूमिका भी उजागर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी सीआईए प्रथम के बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी कॉरपोरेशन की 20 कनाल 11 मरले भूमि धोखाधड़ी से बेचने की कोशिश करने के मामले में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने दर्ज केस में फरार चल रहे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए।

इन्हीं आदेशों के तहत सीआईए प्रथम की टीम ने धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेशकीमती भूमि बेचने की कोशिश मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सतीश जॉर्ज वासी दमदमा कोठी रोड उज्जैन मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

भिवानी के सिविल लाइन पुलिस थाना में बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी कारपोरेशन की भूमि को आरोपियों ने रजिस्ट्री क्लर्क विकास और तत्कालीन तहसीलदार रवींद्र मलिक व अन्य के साथ मिलकर धोखाधड़ी से अन्य लोगों को बेचने की कोशिश की थी। इस संबंध में सात अक्तूबर 2022 को सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी में धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 364 दर्ज की गई थी।

सीआईए प्रथम टीम के इंचार्ज योगेश कुमार के नेतृत्व की टीम के सहायक उप निरीक्षक आनंद ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी सतीश जॉर्ज को मुंबई से गिरफ्तार किया है। भिवानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सतीश जॉर्ज को अब एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम को सौंपा जाएगा।

देशभर में कई जगह कर चुका था आरोपी भूमि का सौदा
बैप्टिस्ट भूमि विवाद प्रकरण में अभी भी रजिस्ट्री क्लर्क विकास सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि उज्जैन निवासी सतीश जॉर्ज पहले भी देश भर में कई जगह बैप्टिस्ट मिशनरी की बेशकीमती भूमि का जाली दस्तावेजों के आधार पर सौदा कर चुका था। उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं।


वहीं सतीश जॉर्ज फर्जी दस्तावेजों के सहारे पावर ऑफ अटार्नी हासिल कर भूमि का अधिकारियों से मिलीभगत कर सौ करोड़ कीमत की भूमि काे 71 लाख रुपये में बेचने की कोशिश की थी। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए फर्जी दस्तावेज जमा हो चुके थे और रजिस्ट्री लेखन के बाद आरसी के समक्ष जा चुकी थी, जिस पर रजिस्ट्री भी कराई गई थी। जिसे बाद में प्रशासन ने कैंसिल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed