फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   atm, booty, cutar, 3 lac, thieft, police, case

एटीएम काटकर 3.64 लाख उड़ा

Sun, 31 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 31 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
atm, booty, cutar, 3 lac, thieft, police, case
एटीएम में चोरी - फोटो : फाइल फोटो
गांव कूंगड़ के स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम को काटकर चोर 3.64 लाख उड़ा ले गए। चोरों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और फिर कैमरे भी तोड़ डाले। कटर की मदद से एटीएम को काटा गया। शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार सुबह बैंक मैनेजर ने करीब दस बजे जब बैंक खोला तो उनको पास बने एटीएम के सीसीटीवी कैमरे चलते नजर नहीं आए। मैनेजर ने चपरासी को एटीएम का ताला खोलने के लिए चाबी दी। चपरासी ने मैनेजर को बताया कि एटीएम के ताले टूटे हुए हैं और मशीन भी टूटी मिली है। एटीएम से 3 लाख 64 हजार आठ सौ रुपये गायब मिले।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर धीरज कुमार ने बताया कि एटीएम को भी लोहे के कटर से काटा गया। चोरों ने पहले एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की केबल को काटा और फिर सभी सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। सिर्फ एक कैमरा जो की बाहर लगा था चोरों की नजर से बच गया।
विज्ञापन

मौके पर थाना प्रभारी गल्लाराम समेत पुलिस की टीम ने निरीक्षण किया। बैंक मैनेजर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बैंक के रिकार्ड के अनुसार एटीएम से 3 लाख 64 हजार आठ सौ रूपये चोरी किए गए हैं। यह शातिर चोरों का काम है यदि सुरक्षा गार्ड तैनात होता तो कुछ हद तक चोरी जैसी वारदात को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ग्रामीण बैंक में भी हुआ था चोरी का प्रयास
गत 28 जुलाई को मिलकपुर गांव स्थित ग्रामीण बैंक में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। चोर बैंक के अंदर दाखिल हो गए थे, लेकिन सेफ को नहीं तोड़ पाए। इसलिए, पैसा बच गया। लेकिन, चोर बैंक में रखी गार्ड की बंदूक ले उड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed