फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   advice to lock your biometrics to avoid Cyber fraud with Aadhaar data

Cyber Crime: आधार डाटा से हो रही साइबर ठगी, बचने के लिए अपनी बायोमेट्रिक लॉक करने की सलाह

Sat, 29 Apr 2023 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 10:07 PM IST
सार

साइबर क्राइम थाना में आधार डाटा का प्रयोग करके रुपये निकालने की शिकायतें मिल रहीं हैं। गत चार माह में करीब 40 शिकायतें आधार डाटा से रुपये चोरी होने की पुलिस के सामने आई है।

विज्ञापन
advice to lock your biometrics to avoid Cyber fraud with Aadhaar data
aadhar card - फोटो : istock

विस्तार

भिवानी में हाल ही में साइबर थाना पुलिस ने जमाबंदी की साइट से लोगों के फिंगर प्रिंट का डाटा चुराकर धोखाधड़ी से खातों से रुपये निकालने के गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के पास से कई लोगों के नकली रबर फिंगर प्रिंट की कॉपियां मिली थीं। इससे लोगों के मन में उनके साथ भी धोखाधड़ी जैसी घटना होने की शंका मन में पैदा हुई होगी।

विज्ञापन


लेकिन ऐसे लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जरूरत है तो बस अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को लॉक करने की। अगर आप इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं। तो सबसे पहले अपने आधार बायोमेट्रिक के फंक्शन को लॉक कर दे। ऐसा आप घर बैठे अपने फोन की मदद से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए सबसे पहले आपको www.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद माई आधार कार्ड ऑप्शन में जाएं। यहां पहुंचने पर खाता धारक को बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर खाताधारक लॉगिन करके अपने बायोमेट्रिक ऑप्शन को लॉक कर दें। खाताधारक किसी भी समय इस सेवा का लाभ लेने के लिए इस ऑप्शन को लॉक व अनलॉक कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमाबंदी की साइट भी हुई दुरुस्त
साइबर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मार्च से पहले जमाबंदी की साइट पर अपलोड किया गए डाटा को कोई भी आसानी से एक्सेस कर सकता था। इसके लिए न तो किसी प्रकार का ओटीपी आता था और न ही मैसेज, जिसके कारण अनजान व्यक्ति भी इस साइट से डाटा ले सकता था और आसानी से लोगों के बायोमेट्रिक डाटा का प्रयोग उनके खातों से धोखाधड़ी से रुपये निकालने के लिए कर सकता था। लेकिन मार्च के बाद इस साइट को भी दुरुस्त कर दिया गया है। अब इस साइट से डाटा लेने के लिए ओटीपी प्रोसेस से गुजरना होता है। इससे पहले के मुकाबले साइट पर लोगों का डाटा सुरक्षित है।

चार माह में 40 मिल चुकी थीं शिकायतें
पुलिस के पास आधार डाटा का प्रयोग करके चोरी करने करीब 40 मामले सामने आ चुके थे। गत दिसंबर माह में अकेले करीब 30 इस प्रकार के मामले पुलिस के सामने आए थे। इसके बाद लोगों को इस बारे में जागरूक करने के बाद कुछ हद तक इन पर काबू भी पाया गया। इस साल जनवरी से मार्च तक साइबर क्राइम पुलिस थाना में करीब 10 शिकायतें सामने आई थी। साइबर पुलिस अधिकारियों को कहना है कि लोग जागरूक रहकर ही साइबर क्राइम से बच सकते हैं।


हमारे पास जितने भी बायोमेट्रिक का प्रयोग करके धोखाधड़ी से रुपये चोरी करने के मामले सामने आए थे। लगभग सभी के रुपये रिकवर करवा दिए गए हैं। आधार डाटा से होने वाले धोखाधड़ी से बचने के लिए नागरिक अपने बायोमेट्रिक को लॉक कर दे, जरूरत पड़ने पर ही इसे अनलॉक करें। इसके अलावा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर डायल 1930 पर कॉल करके सूचित करें। पुलिस हरसंभव तौर पर नागरिकों की मदद करेंगी। -विकास कुमार, प्रभारी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed