{"_id":"9ab76404a1006629aff45e0abeffa1d9","slug":"accused-on-remand-allegation-for-molest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का आरोपी रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में हालुवास गांव के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ रुद्ग। फिलहाल पुलिस आरोपी के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।
आठ दिसंबर को हुए झगड़े में घायल हालुवास निवासी संदीप (26) ने 15 दिसंबर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए शादी की वीडियो फुटेज खंगाली।
वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने हनुमान गेट निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर भेजा है। दोनों के कुछ अन्य साथी भी हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। दोनों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ। झगड़े में अधिक चोट लगने के कारण युवक संदीप की जान गई।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि हालुवास निवासी युवक की हत्या मामले में नवीन कुमार और राहुल को गिरफ्तार किया है। दोनों दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। अन्य साथी भी झगड़े में शामिल थे, उनकी तलाश की जा रही है।