फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, charkhi dadri, two injured

वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

Tue, 12 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 12 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
गांव डोहका और अटेला के बीच सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। पीजीआई में घायलों के बयान दर्ज कर सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शंकर ढ़ाणी निवासी प्रदीप बाइक से सोमवार सुबह लहलाना से दादरी की तरफ आ रहा था। रास्ते में प्रदीप ने मैहड़ा निवासी महेेंद्र को लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


अभी वो दोनों डोहका व अटेला के बीच पंहुचे थे कि इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उपचार के लिए उन्हें चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया का हना है कि जल्द ही पुलिस आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed