{"_id":"57b5bb674f1c1b77766ec886","slug":"accident-brothers-teacher-one-death-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की हादसे में मौत, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की हादसे में मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहन से राखी बंधवाने जा रहे दो शिक्षक भाइयों का तोशाम- जूई सड़क मार्ग पर एक्सीडेंट हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला हिसार के गांव प्याऊ माजरा निवासी दो भाई 32 वर्षीय जितेंद्र और 28 वर्षीय राकेश जिला महेंद्रगढ़ के एक निजी स्कूल में अध्यापन का कार्य करते हैं। वीरवार को रक्षाबंधन के दिन दोनों भाई स्कूल से अपने गांव जा रहे थे।
मोटरसाइकिल पर सवार दोनों भाई गांव कैरू और सुंगरपुर के मध्य आए थे कि उनकी बाइक आगे से आ रही एक कैंपर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायल जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों भाइयों को सगी बहन नहीं है, चचेरी बहन से राखी बंधवाने के लिए गांव जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एसएचओ तोशाम कुलदीप सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।