{"_id":"5c7ad519bdec22737b7b9791","slug":"91551553817-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता के लिए डाटा एकत्रित कर गलत तरीके से अन्य को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागरूकता के लिए डाटा एकत्रित कर गलत तरीके से अन्य को सौंपा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सीएससी जिला प्रबंधक और कोआर्डिनेटर द्वारा गलत तरीके से सरकारी स्कीम के तहत जोड़े गए नागरिकों का डाटा अनजान व्यक्ति को देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अटल सेवा के संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि ने बताया कि सीएससी के तहत कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान चलाया गया। इसके तहत गणमान्य लोगों को जोड़कर उन्हें 10 दिन की सरकारी योजनाओं कैशलेस आदि की जानकारी दी गई थी। उनका सारा डाटा आधार कार्ड से लिंक किया गया। जिला प्रबंधक और कोआर्डिनेटर के पास सभी का डाटा देखने का अधिकार था। मगर किसी लालच में उक्त दोनों ने सारा डाटा किसी तीसरे व्यक्ति को सौंप दिया है। जिससे सरकारी डाटा और उस पर विश्वास करने वालों से धोखा हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर जिला प्रबंधक राज गोयल ओर कोआर्डिनेटर विकास पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। एसएचओ सिविल लाइन विद्यानंद ने बताया कि शिकायत आई और केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।