{"_id":"5c42251cbdec22734428b6ca","slug":"91547838748-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं थ्हारी चौधर वापस लेकर आउंगी : किरण चौधरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैं थ्हारी चौधर वापस लेकर आउंगी : किरण चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं थ्हारी चौधर वापस लेकर आउंगी : किरण
- सीएलपी लीडर ने गांव खरकड़ी माखवान में किया ग्रामीण को संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। मैं थ्हारी चौधर वापस लेकर आउंगी और जो काम बचे हुए हैं, उन्हें पहले छह महीना मैं पूरा करवाऊंगी। ये विचार सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने गांव खरकड़ी माखवान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झूठ व लूट की सरकार है। इस सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। भाजपा सरकार में किसानों को अपनी फसल ओने-पौने दामों पर बेचना पड़ा है। फसल बीमा योजना किसानों के साथ धोखा है। अब किसानों के लिए ऑनलाइन प्रणाली चलाई गई है, वह भी किसानों को ठगने वाली बात है। उन्होंने कहा कि डीजल, गैस सिलिंडर के दाम काफी बढ़ा दिए हैं। मुफ्त गैस कनेक्शन लोगों के साथ एक धोखा था। मुफ्त में गैस कनेक्शन किसी को भी नहीं दिया गया। उन्होंने दावा किया कि जींद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत होगी। इस मौके पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, सज्जन संडवा, उमेश बागनवाला, पतराम काटिया, वजीर डाडम, जेपी हसान, महेंद्र नंबरदार, अनिल थिलोड़, पूर्व सरपंच बजरंग मड्डू, सुभाष बापौड़ा, जिला पार्षद भूपेंद्र भोलू, संदीप सरल, कृष्ण झांवरी, प्रवीण पायल, सुभाष बाल्मीकि, बलबीर सिंह, ओमप्रकाश, ईश्वर सिंह, प्रताप आदि मौजूद थे।
फोटो: 06
--------------