फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान

Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान
बवानीखेड़ा। वार्ड नंबर 8 में एक विवाहिता ने बीता रात जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता के पिता के बयान पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। विवाहिता वर्षा (19) ने वीरवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन भिवानी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बवानीखेड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता फरीदाबाद निवासी कबीरपाल ने बताया वर्षा की शादी 21 मई 2017 को बवानीखेड़ा वार्ड नंबर आठ में मोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी ने बताया कि उसकी सास व पति दहेज लाने के तंग करते हैं। एक बार 15 हजार तथा दूसरी बार 4 हजार रुपये की मंाग भी पूरी कर दी थी। लेकिन अब कुछ दिन से मोटरसाइकिल लाने के लिए परेशान कर रहे थे। इन बातों से तंग आकर वर्षा ने ने अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी देसराज दहिया ने बताया शुक्रवार सुबह हमें सूचना मिली थी कि बवानीखेड़ा की एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी लीला समाप्त कर ली है। मृतका के पिता के बयान पर पति मोनू सहित उसकी मां बिमला के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed