{"_id":"5c856767bdec2214130e5620","slug":"81552246631-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड का लिपिक गया नूंह में ड्यूटी करने, घर को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षा बोर्ड का लिपिक गया नूंह में ड्यूटी करने, घर को चोरों ने बनाया निशाना
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
भिवानी। फ्रेंडस कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे शिक्षा बोर्ड के लिपिक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया और चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। मूल रूप से रेवाड़ी जिला के गांव टोंट निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में बतौर लिपिक लगा हुआ है। इनदिनों बोर्ड परीक्षाओं के चलते उसकी नूंह उडनदस्ते में गत 4 मार्च से 3 अप्रैल तक ड्यूटी लगी हुई है। उसने फ्रेंडस कॉलोनी में भगत सिंह नामक व्यक्ति का मकान किराये पर लिया हुआ है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी सहित मकान को बंद कर ड्यूटी पर चला गया था। गत 8 मार्च की शाम 6 बजे उसके मकान मालिक का फोन आया कि उसके घर के ताले टूटे पड़े हैं। इस सूचना पर वह 9 मार्च को यहां पहुंचा तो अंदर पहुंचकर देखा कि चोरों ने घर का सामान बिखेरा हुआ है और ताले भी टूटे हुए थे। रवींद्र ने बताया कि उसने सामान की पड़ताल के बाद पाया कि उसके घर से गैस सिलेंडर चोरी हुआ है। यह चोरी भी गत 7 व 8 मार्च की रात को ही की गई है। पुलिस ने रवींद्र के बयान दर्ज कर इस सम्बंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।