फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दवाई लेने गए युवक को तेजरफ्तार ट्रक ने आधा किलोमीटर तक घसीटा

दवाई लेने गए युवक को तेजरफ्तार ट्रक ने आधा किलोमीटर तक घसीटा

Mon, 02 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दवाई लेने गए युवक को तेजरफ्तार ट्रक ने आधा किलोमीटर तक घसीटा
तेजरफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, 300 मीटर तक घसीटते ले गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी/तोशाम।
दवाई लेने अस्पताल जा रहे एक युवक को शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया और उसे करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। तोशाम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
कस्बा तोशाम की धक्का बस्ती निवासी 25 वर्षीय संदीप शनिवार रात करीब नौ बजे सुरेंद्र चौक के समीप से अस्पताल में पेट दर्द की दवा लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान भिवानी की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल डाला। टायर के साथ लोहे की एंगल में फंसे संदीप को ट्रक चालक करीब 300 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका और भाग निकला। घटना की सूचना तोशाम पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की और शव को कब्जे लेकर भिवानी सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उसके बड़े भाई प्रदीप के बयान पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
तीन माह पहले ही हुई थी संदीप की शादी
सड़क हादसे में मारे गए संदीप की शादी तीन माह पहले 28 नवंबर 2018 को गांव पूर निवासी युवती से हुई थी। शादी की खुशियां अभी घर में चल रही थी कि संदीप की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। पहले संदीप की शादी गांव मिर्चपुर में तय गई थी, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले ही उसकी मंगेतर घर से लापता हो गई थी। संदीप उस दौरान ग्रामीण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा हुआ था। वहां से अचानक उसकी नौकरी चली गई और वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed