फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बेकाबू ट्रक पुलिस चेक पोस्ट को तोड़कर शॉपिंग कांप्लेक्स में घुसा

बेकाबू ट्रक पुलिस चेक पोस्ट को तोड़कर शॉपिंग कांप्लेक्स में घुसा

Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक पुलिस चेक पोस्ट को तोड़कर शॉपिंग कांप्लेक्स में घुसा
बेकाबू ट्रक पुलिस चेक पोस्ट को तोड़कर शॉपिंग कांप्लेक्स में घुसा
विज्ञापन

भिवानी। शहर के चिड़िया घर मोड़ पर शनिवार देर रात को मूंगफली से भरा ट्रक पुलिस चेक पोस्ट व बिजली के खंभे को तोड़ते हुए शॉपिंग कांप्लेक्स में जा घुसा। गनीतमत यह रही कि रात समय होने पर चेक पोस्ट और चौराहा खाली होने से भीषण हादसा होने से बच गया। रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
जिला चुरू राजस्थान निवासी ट्रक चालक शीशपाल ने पुलिस को बताया कि वह डूंगरगढ़ से मूंगफली भरकर भिवानी के रास्ते दिल्ली ले जा रहा था। इसी दौरान शनिवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक चिड़िया घर मोड़ के समीप स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक बेकाबू हो गया। इसके बाद ट्रक चौक किनारे बनी पुलिस चेक पोस्ट और एक बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए सामने शॉपिंग कांप्लेक्स से जा टकराया। शॉपिंग कांप्लेक्स से टक्कर होते ही ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि उसे व परिचालक को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

--
चेक पोस्ट में मुलाजिम ना होने से टला बड़ा हादसा
दुकानदारों ने कहा कि यूं तो दिन के समय शहर के इस चौराहे पर सबसे अधिक चहल-पहल रहती है। यह चौराहा भीड़ से भरा रहता है और पुलिस चेक पोस्ट में दो से तीन कर्मचारी तैनात रहते हैं, लेकिन रात का समय होने के कारण वहां कर्मचारी नहीं थे। जिस कारण जानमाल की हानि होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाधित रही विद्या नगर फीडर की बिजली
ट्रक की टक्कर लगने से बिजली का खंभा ध्वस्त हो गया और पूरी लाइन टूट गई। जिस कारण रात ढाई बजे से रविवार शाम चार बजे तक बिजली गुल रही। विद्या नगर फीडर से लगते पुराना बस स्टैंड, महम गेट, रोहतक गेट, बाबा नगर, विद्या नगर, महम गेट, आदर्श नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम चार बजे बिजली कर्मचारियों ने लाइन बदलकर किसी तरह बिजली व्यवस्था को सुचारू किया।

--
ट्रक तेज स्पीड होने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।
- अजीत सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed