फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Leopard found dead in the foothills of the Aravallis.

Palwal News: अरावली की तलहटी में मृत मिला तेंदुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard found dead in the foothills of the Aravallis.
मृत अवस्था में पड़ा तेंदुआ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। अरावली क्षेत्र से सटे पलड़ी गांव में शुक्रवार सुबह करीब तीन वर्ष का तेंदुआ कब्रिस्तान के पास अरावली की तलहटी में मरा मिला। सूचना पर वन विभाग और वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी।

शुक्रवार सुबह कब्रिस्तान के पास गई महिला ने सबसे पहले शव देखा देखा था। प्रारंभिक जांच में तेंदुए के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। विभाग सांप या अन्य जहरीले जीव के काटने व कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


नूंह के अरावली क्षेत्र में पहले भी तेंदुओं की आवाजाही और मौत के मामले सामने आते रहे हैं। पलड़ी, पढ़ेनी, भंगवो और बिस्सर अकबरपुर क्षेत्र में तेंदुए देखे जाने की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ वाइल्ड लाइफ गुरुग्राम रामकुमार जांगड़ा ने बताया कि तेंदुए का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। जहर की जांच के लिए बिसरा बरेली भेजा जा रहा है। शरीर पर बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed