{"_id":"6a9b0a579d3a2fb7580df4ca","slug":"bjp-leader-gets-into-an-altercation-with-a-traffic-cop-during-vehicle-checking-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183710-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की ट्रैफिक सिपाही से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की ट्रैफिक सिपाही से नोकझोंक
विज्ञापन
रोजा। रोजा बस अड्डे पर वाहन चेकिंग को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर भाजपा के भावलखेड़ा मंडल महामंत्री और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह की ट्रैफिक सिपाही से नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। मानवेंद्र सिंह ने ट्रैफिक सिपाहियों पर वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बिना हेलमेट मोबाइल पर बात करने से रोकने पर विवाद हुआ। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के नवमनोनीत उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता भी पहुंच गए।
गांव पैतापुर निवासी लखन बाइक से दवाई लेने रोजा अड्डे आए थे। आरोप है कि ट्रैफिक सिपाही ने चेकिंग के नाम पर उसे रोक लिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रामापुर बरकतपुर गांव के प्रधान के पति मानवेंद्र सिंह को लखन ने आवाज दी। मानवेंद्र के मुताबिक, उन्हें देखते ही सिपाही तैश में आ गया और लखन की बाइक छोड़कर उनकी बाइक का चालान करने लगा।
इसको लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। सीओ यातायात रनवीर सिंह ने बताया कि मानवेंद्र सिंह बिना हेलमेट लगाए मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे। इस वजह से सिपाही ने उन्हें टोका था। बाद में मौके पर ही मामला शांत करा दिया गया।