फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मोस्ट वांटेड अपराधी समेत दो गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड अपराधी समेत दो गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मोस्ट वांटेड अपराधी समेत दो गिरफ्तार
मोस्ट वांटेड अपराधी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। पांच दिन पहले कार्बाइन, बुलेट प्रूफ जैकेट समेत भारी असलहे के साथ पकड़े गए गैंग के दो और सदस्य को पुलिस अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। गए दोनों व्यक्तियों से दो पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं। इनमें एक राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है। दोनों ही राजगढ़ में हुई ज्वेलर शॉप लूट मामले में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
सीआईए इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने राजगढ़ रोड बहल से गुप्त सूचना के आधार पर तिलकराज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक 32 बोर की पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि तिलकराज सितंबर माह में राजस्थान के राजगढ़ में चेतन सुनार की दुकान में डकैती में शामिल था और वह राजस्थान पुलिस द्वारा घोषित मोस्ट वांटेड है।
विज्ञापन

उधर, देर रात नाइट डोमिनेशन के तहत सीआईए पुलिस ने ही राजगढ़ क्षेत्र के गांव डोकवा निवासी सिकंदर को सिवानी के तोशाम टी-प्वाइंट से गिरफ्तार किया है। सिकंदर के पास तलाशी के दौरान एक 32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ है। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि सिकंदर ने राजगढ़ में चेतन सुनार की दुकान में डकैती में शामिल होनी की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात सीआईए पुलिस के हत्थे चढ़े तिलकराज व सिंकदर 10 अक्तूबर को कुड़ल गांव स्थित बणी से गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के गैंग से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीआईए पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इस लूट गिरोह के किसी बड़ी गैंग से ताल्लुक हो सकता है। पूछताछ में हरियाणा बल्कि अन्य राज्यों की भी किसी बड़ी लूट या हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है।
- सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस कप्तान, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed