फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand for action regarding the farmer leaders' case in Meerut; memorandum submitted to the SDM

Ghaziabad News: मेरठ में किसान नेताओं के प्रकरण में कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for action regarding the farmer leaders' case in Meerut; memorandum submitted to the SDM
गढ़मुक्तेश्वर। किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ बर्बरता एवं उत्पीड़न के प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गढ़ तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंडित के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संगठन ने आरोप लगाया कि जनपद मेरठ में तत्कालीन एसपी अविनाश पांडे के कार्यकाल के दौरान किसान नेताओं के साथ उत्पीड़नपूर्ण एवं अनुचित व्यवहार किया गया। इस प्रकरण को लेकर किसानों और संगठन के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। संगठन ने प्रशासन से मामले की गंभीरता और निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रकरण में समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर रिजवान, सौरभ जाटव, अजय शर्मा, रिहान चौधरी, दीपक कुमार, विनोद शर्मा, तिलक चौधरी, कदीर नेता, मदन सैनी, चंद्रपाल सिंह, डॉ. जावेद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed