फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कोर्ट में पेशी के दौरान बख्शीखाने में बंद बंदी पर दो बंदियों ने किया हमला

कोर्ट में पेशी के दौरान बख्शीखाने में बंद बंदी पर दो बंदियों ने किया हमला

Fri, 12 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के दौरान बख्शीखाने में बंद बंदी पर दो बंदियों ने किया हमला
भिवानी। भिवानी जिला कारागार में एक बंदी को वीरवार सुबह पेशी के लिए न्यायालय परिसर के अंदर लाया गया। पुलिस की निगरानी में बख्शीखाने के अंदर बंद एक कैदी पर उसी लॉकअप में बंद दो कैदियों ने पर हमला कर दिया और नाखुनों से चोट पहुंचाकर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रामपुरा बलियाली निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह जिला जेल में बंद है और उसे वीरवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। जब वह बख्शीखाने में बंद था तो इसी दौरान उस पर अचानक बिजेन्द्र व नीरज ने उस पर अचानक हमला कर दिया। दोनों ने उसे नाखुनों से चोटें पहुंचाई। ये दोनों आरोपी गांव चांग के रहने वाले हैं। दोनों युवकों ने बख्शीखाने में उस पर लात घुसे बरसाए। बख्शीखाने के अंदर शोर सुनकर वहां मौजूद पुलिस गार्ड भी सतर्क हो गई और बख्शीखाने के अंदर आपस में भिड़े बंदियों को अलग कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद बख्शीखाने के इंचार्ज भूप सिंह ने मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस थाने में दी। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और घायल बंदी की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed