{"_id":"5c671d2abdec22691d36d34d","slug":"71550261546-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ दर्जन लोगों ने किया हमला, मकान में की तोड़फोड़, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ दर्जन लोगों ने किया हमला, मकान में की तोड़फोड़, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हुन्नामल प्याऊ कोंट रोड क्षेत्र स्थित एक मकान पर करीबन डेढ़ दर्जन लोगों ने हमला कर मकान के अंदर तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में सदर पुलिस ने दो नामजद सहित 15/20 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
पुलिस को हरिकिशन ने बताया कि कोंट रोड पर उसकी दो एकड जमीन हैं, जिसके अंदर वह पिछले काफी अर्से से मकान बनाकर रह रहा है। उसने बताया कि गत 11 फरवरी को दो बाइकों पर करीबन 15 से 20 लोग उनके घर पर घुस गए और आरोपियों ने एक दीवार भी गिरा दी। इसके बाद आरोपियों ने मकान के अंदर भी जमकर तोड़फोड़ की और उसके भाई समुंद्र को गंभीर चोटें पहुंचाई। उसने बताया कि आरोपियों ने उन्हें जमीन खाली किए जाने की धमकी दी। इस डर के मारे पुलिस को भी उन्होंने शिकायत नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें डराया धमकाया था। इस वजह से अब उन्होंने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी है। सदर पुलिस ने हरिकिशन की शिकायत पर दो नामजद सहित 15/20 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।