{"_id":"5ab2b5e04f1c1b4d0a8b62b9","slug":"71521661408-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-109 पर रातों रात जीसीबी से डिवाइटर कट लगा रास्ता बनाने पर खड़ा हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-109 पर रातों रात जीसीबी से डिवाइटर कट लगा रास्ता बनाने पर खड़ा हुआ विवाद
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-109 पर रातों रात डिवाइडर पर कट लगाकर बनाया रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
नेशनल हाईवे नंबर 109 पर कुछ लोगों की मनमर्जी हादसों का कारण बन गई है। मंगलवार रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी सुविधा के लिए रातों-रात जेसीबी बुलाकर हाईवे के डिवाइडर पर कट लगवाकर रास्ता बनवा डाला। यहां तक की रात को ही वहां से मलबा तक उठा लिया गया। सुबह स्थानीय लोगों की शिकायत पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एजेंसी के उपमंडल अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। इस मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाने में भी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भिवानी-लोहारू नेशनल हाईवे-109 पर मंगलवार रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी सुविधा के लिए जेसीबी बुलाकर काफी दूरी तक हाईवे के डिवाइडर को तोड़कर अपनी गाड़ी के लिए रास्ता बनवा डाला। लोगों ने सुबह इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति उनसे से भी उलझ पड़ा। मामले की शिकायत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से की। एनएचआई के अधीक्षक अभियंता हनुमंत ने इस मामले में एसडीओ प्रवीण सहरावत को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही इस मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाने में की।
----
इस मामले की शिकायत मिली थी। जिस पर एसडीओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच करने के बाद मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाने में की है। हाईवे पर किसी तरह के कट या खुदाई की गई तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
हनुमंत, अधीक्षक अभियंता, एनएचआई