फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दुकान के बाहर फैला था कचरा, किया चालान

दुकान के बाहर फैला था कचरा, किया चालान

Fri, 29 Mar 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर फैला था कचरा, किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर को साफ-सुथरा बनाने का एक और अभियान शुरू किया है। इस बार एसडीएम ने स्वच्छता को लेकर संज्ञान लिया है और नप अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सबसे पहले हांसी गेट को स्वच्छ बनाया जाए। इसके लिए हर रोज जांच अभियान चलाया जाए और जिस दुकान के बाहर कचरा मिले उसके चालान किए जाए। इस कड़ी में वीरवार को दो दुकानदारों के चालान किए गए। इसके अलावा अब दुकानों पर डस्टबीन जांच अभियान भी चलाया जाएगा।
स्वच्छता सर्वे के बाद स्वच्छता अभियान पर ब्रेक लग गए थे। बुधवार को एसडीएम ने दोबारा नप अधिकारियों की बैठक लेकर इस बारे में निर्देश दिए। सबसे पहले हांसी गेट मार्केट को स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया। इस कड़ी में नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि हांसी गेट मार्केट में लगातार कुछ दिन जांच अभियान चलाया जाए। जिस दुकान के बाहर कचरा हो, उसका चालान किया जाए। इस कड़ी में पहले दिन हांसी गेट के दो दुकानों के चालान किए गए।
विज्ञापन

डस्टबिन नहीं मिला तो कटेगा चालान
नगर परिषद की टीम ने अब डस्टबीन जांच अभियान भी चलाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत शुक्रवार को हांसी गेट मार्केट से होगी। इसमें नप कर्मचारियों साथ सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिस दुकान पर डस्टबिन नहीं मिला उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी गेट मार्केट में जिस दुकानदार ने भी कचरा फैलाया उसका चालान किया जाएगा। अब तक दुकानदार अपने यहां झाडू निकाल कचरा सडक़ किनारे छोड़ देते है। इसका अब चालान कटेगा। डस्टबीन जांच के लिए भी शुक्रवार से अभियान चलाया जाएगा। पहले कुछ दिन हांसी गेट मार्केट में जांच अभियान चलेगा। इसके बाद हांसी गेट से पुराना बस स्टैंड मार्ग पर यह अभियान चलाया जाएगा।
संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर
नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed